खेलो राजस्थान 2026
पंजीकरण एवं प्रतियोगिता के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश
क्या करें (Do's)
- पंजीकरण शुरू करने से पहले पंजीकरण दिशा-निर्देश एवं पात्रता मानदंड ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर एवं अन्य विवरण संबंधित दस्तावेजों के अनुसार सही दर्ज करें।
- OTP सत्यापन एवं भविष्य की सूचना के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
- सही खेल विधा, श्रेणी, ग्रामीण, ब्लॉक, जिला, शहरी क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक विवरण का चयन करें।
- निर्धारित प्रारूप एवं आकार में स्पष्ट एवं वैध दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच करें।
- अपना पंजीकरण/आवेदन नंबर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
- पंजीकरण की रसीद/पुष्टि को भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
- अधिकृत अधिकारियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें।
- किसी तकनीकी समस्या या विसंगति की सूचना निर्धारित हेल्पडेस्क के माध्यम से दें।
- पंजीकरण एवं प्रतियोगिता प्रक्रिया के दौरान अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर सक्रिय एवं उपलब्ध रखें।
क्या न करें (Don'ts)
- गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी दर्ज न करें।
- फर्जी, कूटरचित, परिवर्तित या अमान्य दस्तावेज अपलोड न करें।
- गलत खेल विधा, श्रेणी, जिला या अन्य विवरण का चयन न करें।
- अपना OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
- सभी विवरणों की जाँच किए बिना आवेदन जमा न करें।
- चयन या प्रतियोगिता प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास न करें।
- अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए अनुचित साधनों या गलत जानकारी का प्रयोग न करें।
- अभद्र भाषा, हिंसा, उत्पीड़न या अनुशासनहीन व्यवहार न करें।
- आयोजन स्थल पर खेल उपकरण या किसी संपत्ति को नुकसान न पहुँचाएँ।
- केवल पंजीकरण को चयन या प्रतियोगिता में भागीदारी की पुष्टि न मानें।
- अपने पंजीकरण संबंधी लॉगिन विवरण किसी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें।
.png)